बीकानेर

बीकानेर: एकराय होकर आए युवकों ने की तोड़फोड़,मामला दर्ज

एकराय होकर आए युवकों ने की तोड़फोड़,मामला दर्ज

बीकानेर। नयाशहर थाना क्षेत्र में एकराय होकर आये। करीब 7-8 युवकों द्वारा घर के आगे गाली-गलौच, तोड़फोड़ व जबरनघर में घुसकर मारपीट करने के प्रयास करने का मामला सामने आया है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार रामपुरा बस्ती की गली नं 08 निवासी साकिर ने नयाशहर थाना में लिखित परिवाद दिया की रामपुरा निवासी युसुफ, युनुस, सोहेल,आसिफ व 4 अन्य लोग उसके घर के आगे आकर उससे गाली-गलौच करने लगे। साथ ही इन्होंने घर के मेन गेट पर लगी जालियां व पानी सप्लाई के लिए लगे पीवीसी पाईप व बिजली का मीटर भी तोड़ दिया। आरोपियों ने जबरन घर में घुसकर मारपीट करने का प्रयास भी किया।मामले में पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर अनुसंधान शुरू कर दिया है। मामले की जांच नयाशहर पुलिस थाना केएएसआई महावीर सिंह को सौंपी गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published.