बीकानेर

सरोवर में डूबने से एक की मौत

सरोवर में डूबने से एक की मौत 

बीकानेर । श्री कोलायत जी के ख्यातनाम कपिल सरोवर पर दोस्तों के साथ घूमने आए एक युवक की डूबने से मौत हो गई। मृतक की उम्र सोलह साल बताई जा रही है। घटना पंच मंदिर स्थित घाट 54 पर दोस्तों के साथ नहाते वक्त कोटड़ी गांव के अनिल ओड के साथ घटी। बताया जा रहा है कि घूमते हुए युवक कपिल सरोवर के निकट लोहे की जंजीर के सहारे खड़ा हो गया और जंजीर अचानक टूट गई जिससे वह युवक पानी में जा गिरा। उसे तुरंत बाहर भी निकाला गया लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। बताया जा रहा है कि उसे तैरना नहीं आता था। उसके साथ आए दोस्तों ने कुछ तैराकों को बुलाया और बाहर निकाला। तब तक काफी देर हो गई और अनिल ने दम तोड़ दिया। मृतक के परिजनों को सूचना की गई। उनके आने पर शव पोस्टमार्टम के लिए श्रीकोलायत की मोर्चरी पहुंचाया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published.