
हेलमेट भी नहीं बचा पाया जान, सड़क दुर्घटना में एक की मौत
बीकानेर। श्री डूंगरगढ़ निवासी एक युवक की देर रात सड़क हादसे में मौत हो गई।युवक देर रात बाइक से जा रहा था तभी सामने से ट्रक ने टक्कर मार दी। मृतक के शव को पोस्टमार्टम कर परिजनों को सुपुर्द कर दिया गया हैै।
प्राप्त जानकारी के अनुसार बाना गांव के पास हुए सड़क हादसे में गांव बिग्गा निवासी कमलेश मेघवाल पुत्र भगवानाराम मेघवाल रात 12:00 बजे बाद सड़क हादसे का शिकार हो गया और उनकी मौके पर ही मौत हो गई।कमलेश ने कंप्यूटर अनुदेशक की भर्ती में सिलेक्शन के बाद 15 अप्रैल को ही नौकरी ज्वाइन की थी। इन दिनों उपखंड कार्यालय में आयोजित महंगाई राहत शिविर में ड्यूटी पर सेवाएं दे रहा था। सुबह घटना की जानकारी मिलने पर कार्मिकों में भी शोक की लहर छा गई।
बीती रात मृतक अपने दोस्त की मोटरसाइकिल से रवाना हुआ। हालांकि मृतक ने हेलमेट भी पहन रखा था परंतु गंभीर चोट की वजह से उसकी जान नहीं बच पाई।




