
मोहता चौक निवासी युवक की डूबने से मौत
बीकानेर। मोहता चौक निवासी युवक की कोलायत के कपिल सरोवर में डूबने से मौत हो गई। मिली जानकारी के अनुसार युवक का नाम प्रेम प्रकाश शर्मा है और बीकानेर के मोहता चौक का निवासी है।युवक बुधवार अलसुबह तालाब में नहाने उतरा था और गहरे पानी मे चला गया। जिससे उसकी डूबने से मौत हो गयी।शव कोलायत की सीएचसी की मोचरी में रखा दिया है और परिजनों को सूचना कर दी गयी है।




