बीकानेर

मानसून से पूर्व करना होगा जर्जर भवनों का सर्वे

मानसून से पूर्व करना होगा जर्जर भवनों का सर्वे

बीकानेर, 21 जून। संभागीय आयुक्त डॉ. नीरज के. पवन ने बीकानेर, चूरू, श्रीगंगानगर एवं हनुमानगढ़ के जिला कलक्टरों को पत्र भेजकर मानसून से पूर्व सभी नगरीय व ग्रामीण क्षेत्रों के जर्जर भवनों का सर्वे करवाने के लिए कहा है। सर्वे करवा नियमानुसार कार्रवाई रिपोर्ट संभागीय आयुक्त कार्यालय को भिजवानी होगी। उन्होंने कहा कि मानसून के दौरान अत्यधिक वर्षा से जर्जर भवन, इमारत आदि के गिरने से जन हानि की आशंका रहती है। इसके मद्देनजर यह कारवाई प्राथमिकता से करवानी होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published.