बीकानेर

पीबीएम अस्पताल के इस नवाचार का सभी ने किया स्वागत

बीकानेर। संभाग के सबसे बड़े पीबीएम अस्पताल के जनाना विभाग में बच्चा चोरी तथा बच्चा बदलने की आशंका सहित मानवीय भूल आदि घटनाओं पर अंकुश लगाने के उद्देश्य से प्राचार्य डॉक्टर गुंजन सोनी के निर्देश पर बुधवार से पीबीएम जनाना अस्पताल में स्त्री एवं प्रसूती रोग विभाग के तहत प्रसूता तथा नवजान शिशु की सुरक्षा व्यवस्था ओर अधिक सुदृढ़ करने को लेकर सुरक्षा टैग लगाना शुरू किया गया है। स्त्री रोग एवं प्रसूती विभाग की विभागाध्यक्ष डॉ. स्वाति फलोदिया ने बताया कि प्राचार्य डॉ. सोनी के इस निर्णय से बच्चा चोरी, बच्चा बदलने तथा अन्य असुरक्षा से जुड़ी घटनाओं पर रोक लगेगी। मानवीय भूल को भी कॉस टैली किया जा सकेगा। प्राचार्य के इस निर्णय का सभी ने स्वागत किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published.