बीकानेर

रेलगाड़ी की चपेट में आने से एक युवक की मौत

बीकानेर। रेलगाड़ी की चपेट में आने से गुरुवार को एक युवक की मौत हो गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार महाजन से मलकीसर के बीच युवक ट्रेन की चपेट में आ गया। जिससे उसकी मौत हो गई।

बताया जा रहा है की बठिंडा से लालगढ़ जाने वाली ट्रेन से यह हादसा हुआ है। हादसे की सूचना मिलने के बाद महाजन पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लिया। हालंकि अभी तक मृतक की शिनाख्त नहीं हो सकी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published.