
अनियमितताएं पाए जाने पर पांच मेडिकल स्टोर्स के अनुज्ञापत्र निलंबित
बीकानेर, 13 सितम्बर। जांच के दौरान विभिन्न अनियमितताएं पाए जाने पर पांच मेडिकल स्टोर्स के अनुज्ञापत्र निलम्बित एवं एक का अनुज्ञापत्र निरस्त कर दिया गया है।
अनुज्ञापन प्राधिकारी एवं सहायक औषधि नियंत्रक देवेंद्र कुमार केदावत ने बताया कि किशमीदेसर स्थित चिरायु मेडिकल एंड ऑप्टिकल्स, पीबीएम हॉस्पिटल के पास अनिल मेडिकल स्टोर का अनुज्ञापत्र पांच दिनों के लिए, कोलायत स्थित न्यू आकाश मेडिकोज, छत्तरगढ़ स्थित अशरफी मेडिकल स्टोर तथा 682 आरडी, पूगल स्थित अराधना मेडिकल एंड जनरल स्टोर का अनुज्ञापत्र 10 दिनों के लिए निलंबित कर दिए गए हैं।




