बीकानेर

मेला चढ रहा परवान,सेवा शिविरों में परोस रहे पकवान

मेला चढ रहा परवान

सेवा शिविरों में परोस रहे पकवान

न्यू तरूण मण्डल समिति नत्थूसर बास बीकानेर का छब्बीसवां विशाल भण्डारा जैसलमेर मार्ग स्थित रानेरी मे दिनांक 13 सितम्बर से लगातार चल रहा है ।इस भन्डारे मे फव्वारों से युक्त महिला व पुरूष पदयात्रियों के लिए अलग-अलग स्नानघर बनाए गए है।

पदयात्रियों को देशी घी निर्मित मिष्ठान सहित के सब्जी- रोटी दाल-कढी चावल-खिचडी के साथ पापड़ चिप्स कोपता जलेबी व पावभाजी चाउमीन परोसा जा रहा है ।

अध्यक्ष सुरेश सांखला के अनुसार चाय कॉफी व चिकित्सा सेवा की जिम्मेवारी मार्गदर्शक सदस्य श्री जेठमल सांखला व श्री ओमप्रकास जी राठी , भण्डार गृह श्रीगोविन्द गाट , राशन आपूर्ति मूलचंद पंचारिया व बजरंग राणीसर टैन्ट महादेव सांखला व श्री मधाराम जी सांखला वित्त व्यवस्था श्याम सांखला गौत्तम सेठिया श्री सुनील बांठिया राहुलदेव व उमेश‌ सांखला‌ देख रहें है ।

व्यवस्था में एडवोकेट श्री महावीर सांखला ईंजी श्याम‌जी सारण बजरंग लाल सैनी‌ मोहनगाट महावीर‌ भादू‌ अशोक‌ सांखला सहयोग‌ कर रहे है ।वरिष्ठ सदस्य श्री शिवशंकर सांखला‌ के अनुसार भण्डारे मे अब तक करीब सात हजार‌ पैदल जातरी प्रसाद ग्रहण कर चूके है ।

समिति की घर्मशाला मे श्री महेश जी सांखला के निर्देशन में टिन शैड का निर्माण किया जा रहा है ।श्रीअमरचंद जी बैद शीतल जल का प्रबन्धन देख रहे है ।शिविर स्थल पर प्रकाश जल व स्वच्छता का‌ ध्यान पार्षद मुकेश पंवार रख रहे है ।

पदयात्री शिविर व्यवस्था से अति प्रसन्न‌ दिखाई देते है ।बाबा रामदेव के जयकारों से शिविर‌ हर पल नवीन ऊर्जा प्राप्त कर रहा है ।अध्यक्ष ने कहा कि बाबा की कृपा‌ और समस्त साथियों के सहयोग‌ से सेवा कार्य‌ संपादित हो रहा है ।

Leave a Reply

Your email address will not be published.