बीकानेर

चाकू से डराकर युवती से किया दुष्कर्म,मामला दर्ज

चाकू से डराकर युवती से किया दुष्कर्म,मामला दर्ज

बीकानेर। नोखा कस्बे की विवाहिता के साथ बलात्कार करने का मामला रविवार को थाने में दर्ज कराया गया। पुलिस के मुताबिक पीड़िता ने रिपोर्ट में बताया कि पिछले दो-तीन माह से वह अपने पीहर में रह रही है। 27 सितंबर को कानासर निवासी रमेश पुत्र अखाराम नायक ने उसे फोन कर जरूरी बात करने के बहाने नोखा रेलवे स्टेशन पर बुलाया। आरोपी ने बातचीत के दौरान उसे शीतल पेय पदार्थ में कोई नशीला पदार्थ मिलाकर पिला दिया, जिससे वह बेहोश हो गई और बाद में उसे जब होश आया तो, उसने अपने आप को मुंबई में एक बंद कमरे में पाया। आरोपी रमेश नायक ने चाकू की नोंक पर उसके साथ दो बार बलात्कार किया। बाद में उसने किसी तरह अपने मामा को फोन कर आपबीती बताई, तो वे उसे मुंबई से अपने साथ लेकर नोखा आए।

Leave a Reply

Your email address will not be published.