बीकानेर

शिक्षा मंत्री डॉ कल्ला ने की जनसुनवाई

शिक्षा मंत्री डॉ कल्ला ने की जनसुनवाई

बीकानेर, 4 अक्टूबर। शिक्षा मंत्री डॉ.बी.डी.कल्ला ने बुधवार को पवनपुरी स्थित अपने आवास पर जनसुनवाई की और आम जन के अभाव अभियोग सुने।
इस दौरान शिक्षा मंत्री ने आमजन की बिजली, पानी से संबंधित एवं अन्य समस्याएं सुनी और इसके त्वरित निस्तारण हेतु संबंधित अधिकारियों को दिशा-निर्देश दिए। शिक्षा मंत्री ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि होने लायक कार्यों के निस्तारण में किसी भी स्तर पर लापरवाही और ढिलाई न बरती जाएं तथा आमजन को नियमानुसार राहत प्रदान की जाए।बड़ी संख्या में पहुंचे आम लोगों ने शिक्षा मंत्री को उनके जन्मदिवस पर शुभकामनाएँ दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published.