बीकानेर

शहर के इस सर्किल के पास महिला से हुई लूट की वारदात

शहर के इस सर्किल के पास महिला से हुई लूट की वारदात

बीकानेर। शहर के व्यास कॉलोनी थाना क्षेत्र से महिला से छीना झपट्टी की घटना सामने आई है। वारदात 28 सितंबर को थाने के पीछे हेमु सर्किल रोड पर हुई। इस संबंध महिला ने अज्ञात मोटरसाईकिल सवार युवकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस के अनुसार सुरजपुरा निवासी भवानी देवी पत्नी रामकिशन कुम्हार ने रिपोर्ट में बताया कि वह काम से घर जा रही थी। रास्ते में थाने के पीछे वाली रोड पर मोटरसाईकिल पर दो युवक आये। जो उसके मोबाइल, आधार कार्ड व पर्स छीनकर ले गये। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published.