
कपिल सरोवर में डूबने से एक की मौत
बीकानेर। कोलायत थाना क्षेत्र से कपिल सरोवर में डूबने से मृत्यु का मामला सामने आया है। मर्ग दर्ज करवाते हुए वार्ड नंबर 14, कोलायत निवासी संजय पुत्र ओमप्रकाश पुरोहित ने बताया कि उसके पिता ओमप्रकाश पुरोहित 23 अक्टूबर को घाट पर हाथ धो रहे थे । अचानक उनका पैर फिसल गया और वह तालाब में गिर गए । सरोवर में डूबने से उनकी मृत्यु हो गई । ओमप्रकाश की उम्र 74 वर्ष थी।




