बीकानेर

बीकानेर – डिग्गी में डूबने से एक की मौत

बीकानेर – डिग्गी में डूबने से एक की मौत

बीकानेर। पैर फिसल कर डिग्गी में डूबने से महिला की मौत हो गई । इस सम्बंध में देशनोक पुलिस थाने में मृतका के देवर मामराज जाट ने मर्ग दर्ज करवायी है। प्राप्त जानकारी के अनुसार घटना 30 अक्टूबर की सुबह करीब 11 बजे के आसपास की है। इस सम्बंध में प्रार्थी ने बताया कि उसकी 38 वर्षीय भाभी पुष्पा देवी डिग्गी का बूस्टर चालू करने के लिए गई थी। इसी दौरान उसका पैर फिसल गया और डिग्गी में गिर गयी। जिसके चलते उसकी मौत हो गयी । प्रार्थी ने बताया कि डिग्गी में गिरने के बाद जब निकाला गया तो उसकी भाभी को पीबीएम भी लाया गया लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने मर्ग दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published.