
बीकानेर। शुक्रवार दोपहर को अचानक पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया जब जानकारी मिली की शहर के करणी नगर चौकी में एक कांस्टेबल में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। अब तक सामने आई घटना के मुताबिक मुक्ताप्रसाद थाने में कार्यरत आसूदास रामावत पुत्र बजरंग रामावत निवासी काकडा पिछले एक साल से करणी नगर में रहता था, लेकिन आज दोपहर अचानक उसने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। आशु दास 2008 में पुलिस में भर्ती हुआ। पुलिस को मौके पर कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ। पता लगाया जा रहा है कि उसने आत्महत्या क्यों की। घटना के बारे में पुलिस के आला अधिकारियों को सूचित किया जा चुका है। कांस्टेबल के शव का पोस्टमार्टम करवा कर परिजनों को सुपुर्द कर दिया गया।




