
युवक के सिर पर लोहे की रॉड से हमला,मामला दर्ज
बीकानेर। लोहे की रॉड से वार करने का मामला सामने आया है। इस सम्बंध में मुक्ताप्रसाद थाने में डुडी पेट्रोल पंप के पीछे रहने वाले लक्ष्मण पुरोहित ने कालु कुमावत, जेठु कुमावत, ताराचंद कुमावत, व 5- 7 अन्य के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया है। घटना बंगलानगर की है। इस सम्बंध में प्रार्थी ने बताया कि आरोपित एकराय होकर उसके बेटे का रास्ता रोका और गालीगलौच की। जिसके बाद आरोपित ने प्रार्थी के बेटे पर लोहे की रॉड से वार किया और चोटिल कर दिया। पुलिस ने प्रार्थी की रिपोर्ट के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।




