बीकानेर

पुरोहित अध्यक्ष, आचार्य कोषाध्यक्ष नियुक्त

वार्ड नंबर 45 विकास मंच की कार्यकारिणी का हुआ गठन

बीकानेर। वार्ड नं 45 के निवासियों द्वारा वार्ड विकास के उद्देश्य से एक विकास मंच का गठन किया गया था। जिसकी कार्यकारिणी का गठन आज छोटा राणीसर बास स्थित अपणायात रेस्टोरेंट में किया गया। मंच के सदस्यों की सर्वसम्मति से विक्रम पुरोहित अध्यक्ष,गौरीशंकर आचार्य उपाध्यक्ष, नमामी शंकर आचार्य सचिव, प्रेम जी पुरोहित सहसचिव,आनंद पुरोहित मीडिया प्रभारी और सुनील गहलोत को छोटा राणीसर बास प्रभारी पद पर मनोनित किया।

अध्यक्ष विक्रम पुरोहित ने बताया की वार्ड नं 45 विकास मंच का मुख्य उद्देश्य वार्ड का विकास करने के साथ जन जागृति करना भी है।वार्ड नं 45 में विकास कार्य की गति बहुत धीमी है। जगह जगह पर सड़कें टूटी पड़ी है। रात को गालियां अंधेरे में डूबी रहती है।सफाई व्यवस्था भी सुचारू रूप से नहीं हो पा रही है। ऐसे कई और उद्देश्यों को पूरा करने के लिए हम संकल्पित है।

Leave a Reply

Your email address will not be published.