बीकानेर

8 सूत्रीय मांगों को लेकर एक दिन की हड़ताल पर रहेंगे दवा प्रतिनिधि

20 दिसम्बर को मेडिकल रिप्रजेंटेटिव जाएंगे हड़ताल पर

बीकानेर। राजस्थान मेडिकल एंड सेल्स रिप्रजेंटेटिव यूनियन बीकानेर इकाई के सचिव सवाई दान चारण ने बताया आने वाली 20 दिसंबर 2023 को अखिल भारतीय संघठन एफ एम आर ए आई के आह्वान पर पूरे भारत के मेडिकल रिप्रेजेंटेटिव्स अपनी 8 सूत्रीय मांगों को लेकर एक दिन की हड़ताल पर रहेंगे। उस दिन किसी भी प्रकार का कम्पनी से संबंधित कार्य पूर्ण रूप से बहिष्कार किया जायेगा ।

8 सूत्रीय मांगे निम्नप्रकार से है-

 केंद्र सरकार से मांग:

1) बिक्री संवर्धन कर्मचारी (सेवा की शर्तें) अधिनियम, 1976 की रक्षा करें।

2) बिक्री संवर्धन कर्मचारियों के लिए वैधानिक कार्य नियम बनाएं।

3) सरकारी अस्पतालों में चिकित्सा प्रतिनिधियों के प्रवेश पर लगे सभी प्रतिबंध हटा दें तथा संस्थान और उनके काम का अधिकार सुनिश्चित करें।

4) दवाओं और चिकित्सा उपकरणों की कीमतें कम करें और जीएसटी हटाएं।

5) डेटा गोपनीयता को सुरक्षित रखें।

नियोक्ताओं से मांगें:

1) बिक्री संबंधी शोषण और उत्पीड़न बंद करें।

2) ट्रैकिंग और सर्विलांस के माध्यम से गोपनीयता में कोई घुसपैठ नहीं।

3) कार्यस्थलों में निर्बाध प्रवेश सुनिश्चित करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published.