विशेष आकर्षण का केंद्र रही राम मंदिर की प्रतिकृति

बीकानेर, 21 जनवरी। राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा से पूर्व संध्या पर बीकानेर शहरी क्षेत्र में राम मंदिर की प्रतिकृति आकर्षण का विशेष केंद्र रही। कृष्ण कांत व्यास द्वारा बनाई गई इस प्रतिकृति को अनेक लोगों ने निहारा और इसकी सराहना की। व्यास ने बताया कि उनके द्वारा विभिन्न आकारों में राम मंदिर की प्रतिकृतियां बनाई गई हैं। उन्होंने अनेक विशिष्ट और अति विशिष्ट लोगों को यह प्रतिकृतियां भेंट की है। उन्होंने बताया कि सोमवार को मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम के दौरान जेल रोड स्थित पंच मंदिर में इसका प्रदर्शन किया जाएगा।




