बीकानेर

फांसी पर लटके पति को देखकर पत्नी की भी हुई मौत

बीकानेर। पति को फांसी के फंदे पर लटका देख पत्नी बेहोश गई। घर में दोनों के अलावा और कोई नहीं होने के कारण दोनों को कोई संभाल नहीं सका। ऐसे में पति-पत्नी दोनों की मौत हो गई। घटना बीकानेर जिले के कालू पुलिस थाना क्षेत्र की है। जहां 25 जनवरी को कालू के वार्ड नबर एक निवासी ओमप्रकाश (35) पुत्र पेमाराम मेघवाल ने अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। उस वक्त ओमप्रकाश व उसकी पत्नी घर में मौजूद थे। पति को फांसी के फंदे पर लटका देख पत्नी मंजू देवी (32) बेहोश होकर वहीं पर गिर गई।

काफी देर तक किसी ने संभाला नहीं, ऐसे में पत्नी की भी मौत हो गई। उसके बाद मृतक दंपति के बच्चे घर पहुंचे तो घटना का पता चला। उसके बाद घर-परिवार व आस पड़ोस के लोग दोनों को हॉस्पिटल लेकर गए, जहां दोनों को मृत घोषित कर दिया। थानाधिकारी लखवीर सिंह के अनुसार दोनों शवों का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सुपुर्द कर दिये। वहीं, मर्ग रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू की।

Leave a Reply

Your email address will not be published.