बीकानेर

ट्रांसफार्मर को अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर, बड़ा हादसा टला

ट्रांसफार्मर को अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर, बड़ा हादसा टला

बीकानेर। श्रीकोलायत ग्राम पंचायत के पीछे,गुरुद्वारे के पास कपिल सरोवर से बाइपास जाने वाली सड़क पर लगे हुए ट्रांसफार्मर को अज्ञात ट्रोले ने टक्कर मार दी। इस कारण लोहे के पोल टेढ़े हो गए। टक्कर के कारण पोल पर लगा सौ केवीए के दो ट्रांसफार्मर सड़क पर गिर गए। बिजली के तार भी टूटकर सड़क पर फैल गए। यातायात को रुकवाया, जोधपुर डिस्कॉम को सूचना देकर बिजली बंद करवाई। इस कारण कोई बड़ा हादसा नहीं हुआ। सूचना पर डिस्कॉम की टीम मौके पर पहुंची। चार घंटे की मशक्कत के बाद बाजार की लाइन को डायरेक्ट करके कस्बे की सप्लाई को सुचारू किया गया। जोधपुर डिस्कॉम के एईएन पवन सनवाल ने बताया कि दो ट्रांसफार्मर टूटने से काफी नुकसान हुआ है। इस मामले में टक्कर माने वाले अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published.