बीकानेर

फुटबॉल प्रेमियों के लिए ख़ास ख़बर,जल्द शुरू होगा फुटबॉल का रोमांच

फुटबॉल प्रेमियों के लिए ख़ास ख़बर,जल्द शुरू होगा फुटबॉल का रोमांच

बीकानेर। जिले में एक बार फिर से फुटबॉल का रोमांच जल्द ही देखने को मिलने वाला है। मास्टर उदय गोल्ड कप फुटबॉल टूर्नामेंट समिति के तत्वाधान में कल स्थानीय रत्तानी व्यास बगेची में एक मीटिंग का आयोजन रखा गया। समिति के अध्य्क्ष महेंद्र व्यास और सरंक्षक जेपी व्यास ने बताया की पिछले साल राज्य स्तरीय मास्टर उदय गोल्ड कप फुटबॉल टूर्नामेंट जो की पूरा दूधिया रोशनी (रात्रि में) खेला गया था की अपार सफलता को देखते हुवे इस बार फिर से चतुर्थ राज्य स्तरीय टूर्नामेंट की तारीखो पर चर्चा की गयी जिसकी घोषणा आगामी दिनों में कर दी जाएगी और साथ ही मास्टर उदय गोल्ड क्लब के जूनियर खिलाड़ियों(बच्चो) को अपर(गर्म जर्सी) प्रदान की गयी।

मीटिंग में महेश बोहरा, सुरेश ओझा,किशन ओझा(घँटी) अमित व्यास,श्याम हर्ष ,मुकेश व्यास, ब्रज मोहन पुरोहित, सीपी बोहरा,संतोष रंगा ,नरेंद्र नारायण जोशी, भुवनेश पुरोहित,भंवरलाल बोहरा,पंकज सुथार ,गजेंद्र सिंह,मनीष स्वामी, गोकुल जोशी, राजा बोहरा,नारायण बिस्सा, अजय व्यास आदि ने अपने विचार व्यक्त किये।

Leave a Reply

Your email address will not be published.