Featured

श्रमिकों को मिले सरकारी योजनाओं का लाभ – श्रम मंत्री

जयपुर, 13 जुलाई। श्रम, कारखाना, एवं बॉयलर निरीक्षण एवं राजस्वरा राज्य मंत्री श्री सुखराम विश्नोई ने बुधवार को भीलवाड़ा जिले के सर्किट हाउस में अधिकारियों की समीक्षा बैठक लेकर आवश्यक निर्देश प्रदान किए। उन्होंने राजस्व विभाग से सम्बन्धित विषयों पर जिला कलक्टर श्री आशीष मोदी के साथ चर्चा की।
श्री विश्नोई ने सर्किट हाउस में विभागीय अधिकारियों के साथ बैठक ली। बैठक में विभिन्न सरकारी योजनाओं के माध्यम से श्रमिकों को लाभान्वित करने के सम्बन्ध में चर्चा की गई। शुभ शक्ति योजना, छात्रवृति योजना, प्रसूति सहायता एवं सुलभ्य आवास सहित श्रमिकों के जीवन स्तर को सुधारने के लिए चलाई जा रही योजनाओं से पात्र व्यक्तियों को लाभान्वित करने के निर्देश दिए।
श्री विश्नोई ने कहा कि श्रमिकों को आर्थिक सम्बल प्रदान करने के लिए सरकार हमेशा तत्पर है। बच्चे के जन्म लेने, भवन निर्माण, अध्ययन, शादी सहित प्रत्येक कार्य के लिएश्रमिकों को सहायता दी जाती है। प्रत्येक पात्र व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुंचना चाहिए। उन्होंने कहा कि इन योजनाओं के लंबित आवेदनों की जांच और सत्यापन की कार्यवाही जल्द पूर्ण हो। साथ ही श्रमिकों को लाभ देने के लिए किसी भी प्रकार की देरी नहीं होनी चाहिए।
उन्होंने कहा कि कारखाना एवं बॉयलर विभाग के द्वारा जिले में स्थापित बॉयलरों का रेंडम परीक्षण किया जाए। प्रति माह ऑनलाइन निर्धारित टारगेट के अनुसार जांच की चानी चाहिए। इस अवसर पर अतिरिक्त जिला कलक्टर श्री राजेश गोयल, उप श्रम आयुक्त श्री करण सिंह यादव, बॉयलर विभाग के डिप्टी चीफ इंस्पेक्टर श्री आरके सोनी, इंस्पेक्टर श्री अनिल कुमार सहित विभागीय अधिकारी उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published.