Featured

ऐसे दिया चोरी को अंजाम,करीब 280 ग्राम सोना चोरी

बीकानेर। पानी की बोतल में नशीला पदार्थ मिलाकर पिलाने फिर सोना चोरी करने का मामला सामने आया है इस संदर्भ में गंगाशहर थाने में छलाणी पैलेस निवासी दिनेश सोनी ने गोपेश्वर बस्ती निवासी मनोज सोनी पर मुकदमा दर्ज करवाया है। प्रार्थी ने बताया कि वह किसी काम से बस मेंं जा रहा था इसी दौरान रात में मनोज सोनी ने पानी की बोतल में नशीला पदार्थ मिलाकर पिला दिया और प्रार्थी की बेहोशी का फायदा उठा कर आरोपी ने करीब 280 ग्राम सोना चोरी कर लिया।पुलिस ने मुकदमा दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published.