
बीकानेर। शहर में अपराधियों के हौसले इतने बुलंद होते जा रहे है कि अब सरेराह गुंडागर्दी करने से बाज नहीं आ रहे है। अपराधियों की इन हरकतों से क्षेत्र में भी दहशत का माहौल है। मामला शहर के नयाशहर थाना इलाके का है। जहां एक युवक के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। मारपीट की यह वारदात सीसीटीवी कैमरे में भी कैद हो गई।घटना उस्ता बारी के बाहर दशनाम गोस्वामी मोहल्ले में 3 मार्च की रात को 8 बजे के आसपास की है। जानकारी मिली है कि श्रीरामसर रोड पर प्रदीप पुरी नामक युवक ने कुशाल पुरी के साथ मारपीट की। प्रदीप ने कुशाल के सिर पर ईट दे मारी। जिससे वे जमीन पर गिर पड़ा। जैसे तैसे कुशाल ने अपनी जान बचाकर पास के मकान में भागा। बताया जा रहा है कि प्रदीप आदतन अपराधी है और आएं दिन मोहल्ले में मारपीट करता रहता है। इसको लेकर क्षेत्र के लोग भी खासे परेशान है। प्रदीप की इन हरकतों से क्षेत्र में दहशत का माहौल है। इसको लेकर क्षेत्र के लोगों ने आज पुलिस में परिवाद पेश किया है। बताया जा रहा है कि नशे के लिये रूपये नहीं देने पर यह मारपीट हुई है।




