बीकानेर

नहर में कूदकर युवक ने की जीवनलीला समाप्त

बीकानेर। नहर में कूदकर व्यक्ति द्वारा जीवनलीला समाप्त करने की खबर प्राप्त हुई है। इस सम्बंध में लूणकरणसर पुलिस थाने में मृतक के भाई शिवदयाल ने मर्ग दर्ज करवायी है। प्रार्थी ने बताया कि उसका 40 वर्षीय भाई मांगीलाल पुत्र बृजलाल दिमागी हालात से परेशान थे। इसी के चलते वह 27 फरवरी को घर से निकल गया और नहर में कूदकर जान दे दी। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। बता दे कि कल शाम को लूणकरणसर के पंपिग स्टेशन पर व्यक्ति का शव मिला था।

Leave a Reply

Your email address will not be published.