
बीकानेर,9 मार्च। बीकानेर के तीन नम्बर वार्ड के पार्षद राजेश कच्छावा की मौत की खबर प्राप्त हुई है।सूत्रों की माने तो सुजानदेसर के वार्ड तीन के पार्षद राजेश ने दो तीन दिन पहले कोई जहरीला पदार्थ खा लिया था जसकी वजह से उसकी तबियत बिगड़ गई और अस्पताल ले जाया गया। डॉक्टर ने उनका इलाज कर के घर भी भेज दिया था लेकिन कल रात अचानक से फिर उनकी तबियत खराब हो गयी थी। उसके बाद उनकी मौत हो गयी। मौके पर पुलिस पहुची है और जाच पड़ताल कर रही है। पार्षद ने जहरीला पदार्थ क्यो खाया इसकी जानकारी नही मिल पाई।




