बीकानेर

महिला से दुष्कर्म का प्रयास,शोर मचाने पर भागा आरोपी

महिला से दुष्कर्म का प्रयास,शोर मचाने पर भागा आरोपी

बीकानेर। जसरासर थाना क्षेत्र के एक गांव की महिला ने दुष्कर्म के प्रयास का आरोप लगाते हुए जसरासर थाने में मुकदमा दर्ज कराया है। महिला ने बताया कि 17 मार्च की शाम को वह खेत में ईसबगोल फसल की कटाई कर रही थी खेत में उसके बच्चे ही थे तभी उसका खेत पड़ोसी मुल्तानाराम जाट आया व उसके पति के बारे में पूछा, तो उसने कहा कि काम से बाहर गए हुए हैं। मुल्तानाराम शराब के नशे में था, उसने बार-बार जाने को कहा लेकिन नहीं वह गया। उसने पति को फोन कर बताया कि मुल्ताना राम खेत में जबरदस्ती घुस आया है। शराब के नशे में है उससे गंदी भाषा में बात कर रहा है। इतने में ही आरोपी ढाणी में घुस आया। उसका हाथ पकड़ दुष्कर्म का प्रयास किया। वह चिल्लाई तो आरोपी भाग गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published.