
सड़क हादसे में बीकानेर निवासी एक व्यक्ति की मौत
बीकानेर। हाइवे पर हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो जाने की ख़बर प्राप्त हुई है। बीती रात रामसर फांटे के पास हाइवे पर बीकानेर से सीकर जा रही एक कार व सामने से आ रहे एक ट्रक के बीच टक्कर हो गई। दुर्घटना में कार सवार की मौके पर ही मौत हो गई।कार में सवार मृतक की पहचान बीकानेर निवासी राजेंद्र सिंह पुत्र बच्चनसिंह के रूप में हुई। लखासर टोल प्लाजा से क्रेन,एम्बुलेंस व पेट्रोलिंग टीम मौके पर पहुंची और शव को श्रीडूंगरगढ़ अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया।




