राजस्थान

कांग्रेस के कद्दावर युवा नेता की संदिग्ध मौत

कांग्रेस के कद्दावर युवा नेता की संदिग्ध मौत

राजस्थान के भीलवाड़ा जिले में कांग्रेस के कद्दावर युवा नेता विवेक धाकड़ की संदिग्ध परिस्थितियों में गुरुवार को मौत हो गई। सूत्रों के अनुसार, पूर्व विधायक विवेक धाकड़ ने आत्महत्या की है। पूर्व विधायक के निधन की खबर पूरे क्षेत्र में आग की तरह फैलते हुए शोक की लहर छा गई।

बताया जा रहा है कि भीलवाड़ा के सुभाष नगर क्षेत्र में रहने वाले पूर्व एमएलए विवेक धाकड़ अपने आवास पर अचेत अवस्था में मिले थे, जिसके बाद तुरंत उन्हें जिला चिकित्सालय में लाया गया था। यहां डॉक्टर्स ने प्राथमिक जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया।

डॉक्टर्स ने बताया कि उनके हाथ की नस कटी हुई थी। प्रतीत हो रहा है कि उन्होंने सुसाइड किया है। ये सूचना मिलने के बाद सुभाष नगर थाना पुलिस जिला चिकित्सालय पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम रूम में रखवा दिया। इस मामले में अभी पुलिस कुछ भी कहने से बच रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published.