राजस्थान

शादी में आए युवक का डिग्गी में मिला शव

शादी में आए युवक का डिग्गी में मिला शव

श्रीगंगानगर। जिले के रायसिंहनगर इलाके में गांव 36 पीएस में डिग्गी में गिरने से युवक की मौत हो गई। युवक अपने ननिहाल किसी शादी में आया हुआ था। उसने गुरुवार तक विवाह समारोह में शिरकत की। शुक्रवार सुबह उसका शव 36 पीएस में डिग्गी में मिलने से सनसनी फैल गई। ननिहाल के लोगों को घटना की जानकारी मिलते ही विवाह के घर में मातम फैल गया। युवक पंजाब के गांव शेरेवाला का रहने वाला था। पुलिस ने शव डिग्गी से निकालकर रायसिंहनगर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र की मोर्चरी में रखवा दिया गया है। दोपहर तक पुलिस युवक के परिजनों का इंतजार कर रही थी उसके बाद परिजनों के आने पर शव का पोस्टमार्टम करवाया गया।

रायसिंहनगर एसएचओ गणेश कुमार ने बताया कि युवक डिग्गी तक कैसे पहुंचा। उसकी मौत के पीछे क्या कारण रहा इसके बारे में कोई खुलासा नहीं हुआ है।

Leave a Reply

Your email address will not be published.