बीकानेर

नव संवत्सर 2081 और आर्यसमाज का 149 वां स्थापना दिवस के बैनर का हुआ लोकार्पण 

नव संवत्सर 2081 और आर्यसमाज का 149 वां स्थापना दिवस बैनर का लोकार्पण 

 बीकानेर।  नगर आर्य समाज, महर्षि दयानन्द मार्ग (पुरानी जेलरोड) बीकानेर में नव संवत्सर 2081 और आर्य समाज का 149 वां स्थापना दिवस समारोह चैत्र शुक्ला प्रतिपदा, 2081 दिनांक 9 अप्रैल, 2024 मंगलवार को प्रात: 8 बजे से 12 बजे तक बीकानेर जिले की समस्त आर्य समाजों का सामूहिक कार्यक्रम समारोह पूर्वक मनाने के बैनर का लोकार्पण प्रधान महेश आर्य, डॉ.सतीश कच्छावा एवं धर्मवीर गोम्बर, सदस्य व साहित्यकार नरसिंह आर्य सोनी, नरेंद्र आर्य, विनोद सोनी, झंवरलाल, उप प्रधान श्रीमती उषा सोनी, कोषाध्यक्ष श्रीमती रूपा देवी, पुष्पा आर्य द्वारा किया गया और तय किया गया कि 9 अप्रेल को ये बैनर और ओम ध्वज शहर के प्रमुख चौराहों पर लगाए जायेंगे.

संस्था प्रधान महेश आर्य ने बताया कि इस बार मुख्य समारोह 9 अप्रेल, 24 मंगलवार को पुरानी जेल रोड स्थित आर्य समाज के नवनिर्मित भवन में मनाया जाएगा। समारोह में मुख्य अतिथि नगर विधायक जेठानंद व्यास, बीकानेर विशिष्ट अतिथि डॉ धर्मचंद जैन, पूर्व प्राचार्य, डूंगर महाविद्यालय, बीकानेर डॉ. नंदिता सिंघवी, प्राचार्य, राजकीय महारानी सुदर्शना कन्या महाविद्यालय, बीकानेर होंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published.