बीकानेर

बीकानेर – निजी स्कूल शिक्षक ने की आत्महत्या

बीकानेर। जिले के जसरासर थाना क्षेत्र के काकड़ा गांव में 24 वर्षीय युवक ने फांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक काकड़ा निवासी 24 वर्षीय बुधाराम पुत्र जगदीश कुमावत बताया जा रहा है। जिसने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सुपुर्द दी गई है। अभी आत्महत्या के कारणों का पता नहीं चल पाया है। पुलिस जांच पड़ताल कर रही है। पुलिस के अनुसार मृतक निजी स्कूल में शिक्षक था।

Leave a Reply

Your email address will not be published.