देश / विदेश

दर्दनाक घटना – बेबी केयर सेंटर में आग लगने से 7 नवजात शिशुओं की मौत

दर्दनाक घटना – बेबी केयर सेंटर में आग लगने से 7 नवजात शिशुओं की मौत

दिल्ली के विवेक विहार स्थित न्यू बोर्न बेबी हॉस्पिटल से दिल दहलाने वाली खबर सामने आ रही। शनिवार देर रात इस इस तीन मंजिला बेबी केयर सेंटर में आग लगने से 7 नवजात शिशुओं की मौत हो गई और 5 नवजातों की हालत बेहद गंभीर बताई जा रही है। सूत्रों के अनुसार आग लगभग शनिवार रात 11:30 बजे लगी। धमाका इतना जोर से था कि आस-पास की दुकानें भी दहल उठी और चपेट में आ गई।

आग लगने की खबर मिलते ही दमकल विभाग की टीम के साथ ही पुलिस प्रशासन भी मौके पर पहुंच गया । मौके पर ही कई बच्चों को रेस्कयू किया गया लेकिन 12 गंभीर रूप से आग में झुलस गए जिसमें से 7 बच्चों की मौत हो गई और घायल पांच बच्चों को वेंटिलेटर पर रखा गया है। आग में झुलसे बच्चों का अभी रिकॉर्ड भी नहीं मिल पाया है। प्रशासन घटना के कारणों की जांच में जुटा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published.