
मुंबई। मशहूर कॉमेडियन राजू श्रीवास्तव का बुधवार सुबह निधन हो गया। 10 अगस्त को जिम में वर्कआउट के दौरान राजू को दिल का दौरा पड़ा था। दिल में कई ब्लॉकेज की रिपोर्ट सामने आने के बाद दिल्ली एम्स के डॉक्टर की टीम ने राजू की एंजियोग्राफी करने का निर्णय लिया। हालांकि उनकी हालत में ज्यादा सुधार देखने को नहीं मिला। आखिरकार बीते दिनों में वेंटिलेटर पर मौत से जंग लड़ रहे राजू श्रीवास्तव में आज अपने प्राण त्याग दिए। राजू श्रीवास्तव की मौत की खबर सामने आने के बाद पूरे देश में शोक की लहर है। हर कोई नम आंखों से राजू को श्रद्धांजलि दे रहा है।




