बीकानेर

छोटा राणीसर बास में घरों में आ रहा पीने का दूषित पानी

छोटा राणीसर बास में घरों में आ रहा पीने का दूषित पानी

 

बीकानेर। एक तरफ जहां पीने के पानी की किल्लत हो रही है और रोजाना पानी की आपूर्ति भी नहीं हो पाती इसी बीच छोटा राणीसर बास निवासियों को सप्लाई में दूषित पानी आ रहा है।स्थानीय निवासियों की माने तो पिछले कुछ दिनों से घरों में दूषित पानी आ रहा है जिसे पीना तो दूर देखने मात्र से जी मिचलाना शुरू हो जाता है।

स्थानीय निवासी गिरिराज आचार्य ने बताया की नल से जो पानी की सप्लाई हो रही है इस पानी में दुर्गंध आ रहीं है और पानी प्रदूषित होने के कारण पीने योग्य भी नहीं है। नमामी शंकर आचार्य ने बताया कि इतनी भयंकर गर्मी में एक तरफ जहां पानी की किल्लत है वहीं सप्लाई में इस तरह का दूषित पानी आ रहा है जो कि पीने योग्य नहीं है ऐसे में लोग पीने के पानी के लिए टैंकर का पानी मंगवाने को मजबूर है। संबंधित अधिकारियों को समस्या से अवगत करा दिया गया है परंतु अभी भी स्थाई समाधान का इंतजार करने के लिए स्थानीय निवासी मजबूर है।

Leave a Reply

Your email address will not be published.