बीकानेर

घर में पौंछा लगाते वक्त विवाहिता की करंट लगने से हुई मौत 

घर में पौंछा लगाते वक्त विवाहिता की करंट लगने से हुई मौत 

बीकानेर। अपने घर में सफाई करते हुए फ्रिज के पास पौंछा लगाते हुए एक विवाहिता करंट की चपेट में आ गई जिससे उसकी मौत हो गई है। गांव बिग्गा में 27 वर्षीय सीमा पत्नी ओमप्रकाश सुथार आज दोपहर करीब 12 बजे अपने घर में साफ सफाई कर रही थी। प्राथमिक जानकारी के अनुसार सीमा रेफ्रिजरेटर के निकट पौंछा कर रही थी और तभी उसे करंट लग गया। परिजन उसे अस्पताल लेकर पहुंचे जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतका के परिजनों को सूचना कर दी गई है और उनके आने के बाद पोस्टमार्टम करवाया जाएगा। पुलिस भी मौके पर पहुंच गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published.