बीकानेर

आपसी झगड़े में पिता के हाथों बेटे की मौत,कमरे में खून से सना मिला बेटे का शव

आपसी झगड़े में पिता के हाथों बेटे की मौत,कमरे में खून से सना मिला बेटे का शव

बीकानेर। जिले के गजनेर थाना इलाके में हत्या का एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। पुलिस को दी गई रिपोर्ट में बताया गया है कि बाप-बेटे में लड़ाई इतनी हिंसक हो गई कि बाप के हाथों बेटे की मौत हो गई।

मामला गजनेर थाना इलाके में इंदों का बाला गांव में एक खेत का है। खेत के मालिक भरतसिंह राजपूत ने पुलिस को बताया कि उसने अपना खेत हरियाणा के सुरेशचंद को कास्त के लिये दिया था। रविवार को सूचना मिली कि खेत में सुरेशचंद और उनके बेटे दिलावर के बीच लड़ाई हो गई। इसमें दिलावर की मौत हो गई।

खेत मालिक भरतसिंह ने यह भी बताया कि वह सीधे तौर पर इन पिता-पुत्र को नहीं जानता। उन्हें फूलचंद नाम के एक व्यक्ति ने इनके बारे में बताया और उसी के कहने पर खेत कास्त करने दिया था। अब इनके बीच झगड़ा होने की जानकारी भी फूलचंद ने दी।

मौके पर जाकर देखा तो खेत के कमरे में दिलावर का शव खून से सना था और उसके पिता सुरेश खेत में बैठे थे। मामले की जांच थानाधिकारी राकेश स्वामी कर रहे हैं। झगड़ा किस बात पर हुआ, कैसे मौत हुई, इन सारे मसलों पर पूछताछ चल रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published.