बीकानेर

स्व. कुशाल चंद व्यास स्मृति शतरंज प्रतियोगिता शनिवार से

स्व. कुशाल चंद व्यास स्मृति शतरंज प्रतियोगिता शनिवार से

बीकानेर, 21 जून। (MNS) स्व. कुशाल चंद व्यास स्मृति जिला स्तरीय इनामी शतरंज प्रतियोगिता 22 से 24 जून तक बेसिक पीजी महाविद्यालय में आयोजित होगी। प्रतियोगिता का शुभारम्भ समारोह शनिवार प्रातः 9 बजे होगा। समारोह के मुख्य अतिथि बीकानेर (पश्चिम) विधायक जेठानंद व्यास होंगे। प्रतियोगिता के जूनियर, सीनियर और महिला वर्ग में पहले पांच स्थान प्राप्त करने वाले युवा शातिरों को नकद राशि प्रोत्साहन स्वरूप दी जाएगी। प्रतियोगिता का आयोजन जिला शतरंज संघ के पर्यवेक्षण में होगा। आयोजन कमेटी के शिव कुमार व्यास ने बताया कि प्रतियोगिता से जुड़ी सभी तैयारियों को अंतिम रूप दे दिया गया है।

 

News by Marudhara news PR service

Leave a Reply

Your email address will not be published.