
गुरू पूर्णिमा के अवसर पर श्री गुरू गणेश धोरा धाम में महाआरती, हवन एवं महाप्रसाद का होगा आयोजन
बीकानेर, 10 जुलाई। (MNS) गुरू पूर्णिमा के अवसर पर 21 जुलाई को भीनासर स्थित श्री गुरू गणेश धोरा धाम में भगवान श्री गणेश का विशेष श्रृंगार, पूजन, महाआरती, हवन एवं महाप्रसाद का आयोजन किया जायेगा।
कार्यक्रम श्री शिव भगवान के सान्निध्य में आयोजित किया जाएगा। इस अवसर पर मन्दिर परिसर में रात्रि को जागरण का आयोजन किया जायेगा, जिसमें बीकानेर शहर के जाने-माने कलाकारों द्वारा प्रस्तुतियां दी जाएंगी तथा मंदिर पर रंग-बिरंगी रोशनी से विशेष सजावट की जाएगी।




