बीकानेर

अनियमितताएं पाए जाने पर 4 मेडिकल स्टोर्स के अनुज्ञापत्र निलंबित

अनियमितताएं पाए जाने पर 4 मेडिकल स्टोर्स के अनुज्ञापत्र निलंबित

बीकानेर, 13 अगस्त। जांच के दौरान विभिन्न अनियमितताएं पाए जाने पर 4 मेडिकल स्टोर्स के अनुज्ञापत्र निलम्बित किए गए हैं।

अनुज्ञापन प्राधिकारी एवं सहायक औषधि नियंत्रक देवेंद्र कुमार केदावत ने बताया कि देशनोक स्थित सिद्धी मेडिकल एंड जनरल स्टोर का अनुज्ञापत्र 16 से 20 अगस्त तक 5 दिनों के लिए, पीबीएम हॉस्पिटल रोड़ स्थित अंकित मेडिकल स्टोर का अनुज्ञापत्र 20 से 27 अगस्त तक 8 दिनों के लिए, कुदसू स्थित समराथल मेडिकल एंड जनरल स्टोर का अनुज्ञापत्र 16 से 25 अगस्त तक 10 दिनों के लिए तथा सेंट सोल्जर स्कूल के पास सर्वोदय बस्ती स्थित सोनू मेडिकल का अनुज्ञापत्र 16 अगस्त से 4 सितम्बर तक 20 दिनों के लिए निलंबित किए गए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published.