
बीकानेर। रेलवे स्टेशन पर रविवार दोपहर युवक का शव मिलने से मचा हड़कंप। मिली जानकारी के अनुसार प्लेटफॉर्म नंबर 5 पर ट्रेन में व्यक्ति का शव होने की सूचना मिलने पर रेलवे पुलिस पहुंची मौके पर और सामाजिक संस्थान के शोएब राजकुमार की मदद से शव को पीबीएम की मोर्चरी में रखवाया मृत युवक की पहचान उत्तरप्रदेश निवासी के रूप में हुई है। मृतक बीकानेर में पीबीएम अस्पताल में अपना चैकअप करवाने के लिए आया था। मृतक की पहचान शामली उतरप्रदेश के नाथीराम के रूप में हुई है। मृतक कैंसर का मरीज था।




