बीकानेर

बीकानेर : दीवार से गिरने से युवक की मौत

बीकानेर : दीवार से गिरने से युवक की मौत

बीकानेर । दीवार से गिरने से युवक की मौत हो जाने की खबर सामने आयी है। घटना जेएनवीसी थाना क्षेत्र के अम्बेड़कर कॉलोनी गली नम्बर 6 में 15 नवम्बर की है। जहां पर 28 वर्षीय इट्टु नायक की दीवार से गिरने से मौत हो गयी। इस सम्बंध में मृतक के पिता प्रभुराम ने मर्ग दर्ज करवाते हुए बताया था कि उसका बेटा रात को दीवार से गिर गया। जिसके चलते वह बेहोश हो गया। जिसे अस्पताल में भर्ती करवाया गया। जहां पर इलाज के दौरान मौत हो गयी। पुलिस ने प्रार्थी की रिपोर्ट पर मर्ग दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published.