बीकानेर

अज्ञात चोर ने मंदिर को बनाया अपना निशाना,लाखों की नगदी चोरी का मामला दर्ज

अज्ञात चोर ने मंदिर को बनाया अपना निशाना,लाखों की नगदी चोरी का मामला दर्ज

बीकानेर। मंदिर में चोरों द्वारा लाखों की नकदी पार कर ले जाने की खबर सामने आयी है। घटना नोखा के जेगला कीहै। जहां पर पन्न दरोगा के रहने वाले मोहनलाल ने अज्ञात चोरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया है। प्रार्थी ने बताया कि यह घटना 22 नवंबर की रात की है। जहां अज्ञात चोर मंदिर का ताला तोड़कर मंदिर के अंदर रखे गल्ले से नकदी चोरी कर ले गया। मोहनलाल के अनुसार जेगला पन्ना दरोगा गांव में जम्भेश्वर व हनुमान जी मंदिर पास-पास है। 22 नवंबर की रात को वह पूजा कर खेत चला गया। सुबह वापिस आया तो मंदिर के ताला टूटा हुआ मिला। मंदिर के अंदर रखा लोहे का गल्ला भी टूटा मिला। जिसमें से नकदी गायब थी। गल्ले में पांच लाख रुपए से अधिक थे। पुलिस ने प्रार्थी की रिपोर्ट के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published.