
भीनासर निवासी के साथ मारपीट, सिर पर आई चोट,मामला दर्ज
बीकानेर। दुकान पर काम करने के लिए गए व्यक्ति के साथ मारपीट करने का मामला सामने आया है। इस सम्बंध में नयाशहर पुलिस थाने में शिवनगर भीनासर के रहने वाले कमल उपाध्याय ने विष्णु पुरोहित, आदित्य पुरोहित के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया है। घटना 22 नवम्बर की है। प्रार्थी ने बताया कि उसके सेठ ने पर्दे सही करने के लिए सीताराम द्वारा के सामने भेजा। जहां पर आरोपित ने उसके साथ गाली गलौच की। जब प्रार्थी ने रोकने का प्रयास किया तो आरोपित ने उसके साथ मारपीट की। इस मारपीट में प्रार्थी के कान में चोटें आयी और कम सुनाई देने लग गया। प्रार्थी ने बताया कि आरोपित की मारपीट के दौरान उसके सिर पर भी चोटें आयी है। पुलिस ने प्रार्थी की रिपोर्ट के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।




