
बीकानेर। शहर के छोटा रानीसर बास में आवारा कुत्तों का आतंक इस कदर बढ़ गया कि लोगों का घर से बाहर निकलना दूभर हो गया है।मोहल्ले में आवारा कुत्ते ना जाने कितने छोटे बच्चों और बुजुर्गों को काट कर घायल कर चुके हैं, इसके बाद भी नगर निगम ने इन कुत्तों से लोगों को राहत दिलाने की कोई पहल नहीं की है। आवारा कुत्तों के हमले के भय से छोटे बच्चों का बाहर खेलना भी बंद हो गया है। कई अभिभावक अपने बच्चों को कुत्तों के भय से स्कूल भेजने में भी चिंतित रहते हैं। बच्चों को साथ लाते वक्त हाथ में डंडा होने के बाद भी चेहरों पर भय की लकीरें स्पष्ट दिखाई पड़ती हैं।
आज सुबह ही मंदिर दर्शन करने जाते समय स्थानीय निवासी गायत्री देवी पुरोहित को आवारा कुत्ते ने काट कर घायल कर दिया।ना जाने प्रशासन मौन बैठा किस बड़ी अनहोनी का इंतजार कर रहा है।स्थानीय निवासियों की माने तो निगम के कर्मचारी और अधिकारी कोई सुनवाई नहीं कर रहे है।
जनता के सेवक अगर जनता की समस्या का समाधान नहीं करेंगे तो कहां जाए आम आदमी।




