बीकानेर

बाबा रामदेव मंडल सेवा समिति का जत्था आज होगा रवाना

बीकानेर। रामदेवरा पैदल यात्रियों ने लिए बाबा रामदेव मंडल सेवा समिति का सेवा जत्था किराडूओं की बगीची से रवाना होगा।
समिति के सचिव झंवरलाल आचार्य ने बताया कि शिक्षा मंत्री डॉ बी.डी.कल्ला, केंद्रीय कला एवं संस्कृति राज्य मंत्री श्री अर्जुनराम मेघवाल, शशिमोहन मूंधड़ा, राजेश चूरा, वैद्य किशनलाल आसोपा, डॉ. चन्द्रशेखर श्रीमाली इस जत्थे को हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे।
समिति के संयोजक राजेन्द्र पुरोहित ने बताया कि 5 दिन चलने वाली सेवा अभियान में सेवादारों द्वारा पैदल यात्रियों के लिए चानी गांव, कुंडिया, बडी शीड, बुधलाई तलाई, डाली बाई, रावतसरिया तालाब स्थल पर भोजन और मेडिकल आदि की व्यवस्था की गई है। उन्होंने बताया कि पैदल यात्रा के अंतिम दौर में पैदल जाने वाले यात्रियों के लिए यह सेवा जत्था बेहद उपयोगी रहता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published.