बीकानेर

बीकानेर के प्रसिद्ध शोरूम में लगी भीषण आग

बीकानेर। शहर के पंचशती सर्किल पर स्थित प्रसिद्ध जॉकी शोरूम में सुबह भीषण आग लग गई। आग इतनी तेजी से फैली कि शोरूम में रखा लाखों रुपए का सामान चंद मिनटों में जलकर खाक हो गया।स्थानीय लोगों की सूचना पर मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। हालांकि, तब तक शोरूम का अधिकांश हिस्सा आग की चपेट में आ चुका था। आग लगने का कारण A/C में शॉर्ट सर्किट की आशंका जताई जा रही है। मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। इस हादसे के चलते पंचशती सर्किल क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published.