
टाइम्स ऑफ़ समाचार
बीकानेर 24 जुलाई। वृक्ष से ही जीवन है।वृक्ष हमें शुद्ध प्राणवायु के साथ-साथ फूल फल एवं अन्य कई ऐसी वस्तुएं देते हैं जिन से हमारे दैनिक जीवन का गुजारा होता हैं।हरियाली होगी तो वहां इंद्रदेव भी ज्यादा मेहरबान होंगे। इसी संकल्प के साथ केसर देसर युवा मोहल्ला विकास समिति एवं वंदे गौ मातरम परिवार के संयुक्त तत्वाधान में पौधारोपण का आयोजन किया गया।जिसमें विजय भाटी,ओम प्रकाश भाटी शाहिद कपूर,रामदेव सोलंकी,श्रवण सिंह सांखला,जितेंद्र भाटी,रविंद्र सिंह राठौड़ सुखदेव भाटी,युवराज सिंह और पूरी टीम ने पौधारोपण किया।उपस्थित कार्यकर्ताओं द्वारा यह संकल्प भी लिया गया कि पेड़ ही जीवन है हम सबको मिलकर पेड़-पौधों की सुरक्षा करनी है।




