बीकानेर

बीकानेर: मकान गिरने से तीन की मौत

बीकानेर। जिले के दंतौर में तेज बारिश के कारण कच्चा मकान ढहने की वजह से एक दर्दनाक हादसा हुआ जिसमें तीन जनों की मौत हो गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार दंतौर-खाजूवाला क्षेत्र में पिछलेे दिनों तेज बारिश का दौर चल रहा ऐसे में बारिश के पानी ने कच्चे मकानों को घेर रखा है।

बुधवार रात हुई तेज बारिश के कारण दंतौर के चक 25 बीएलडी में एक कच्चा मकान गिर गया जिसमें एक युवक-युवती एवं 13 वर्षीय बच्चेे की मौत होने की खबर प्राप्त हुई है। जब मकान गिरा तब संभवतः तीनों मकान मेंं सो रहे थे। घटना की जानकारी मिलने पर प्रशासन द्वारा मलबे को हटाकर मृतकों के शव को बाहर निकाल लिया गया है। मृतकों के शव को दंतौर अस्पताल में पोस्टमार्टम के लिए रखा गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published.